‘बिहार में सत्ता हासिल करना तेजस्वी यादव की कुंडली में नहीं’, ललन सिंह ने कसा तंज – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की कुंडली में बिहार में सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है। 

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से विपक्षी दल की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना अधिक होगी। ललन सिंह ने कहा कि ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वह ख्याली पुलाव ही पकाते रहते हैं। उनकी जन्म कुंडली में बिहार की सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है।

ललन सिंह की टिप्पणी पर बोले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘बिहार के लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली पर बयानबाजी करने वाले इन (जद-यू) नेताओं ने स्वयं आगे बढ़ने के लिए किस तरह की राजनीति की है।’

राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह मतदाता ही हैं जो राजनीतिक नेताओं की कुंडली लिखते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं बनेगा। लोगों ने पहले ही तेजस्वी जी की कुंडली लिख दी है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारे नेता (तेजस्वी) 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे।’

उन्होंने यह भी दावा किया कि ललन सिंह ने पूर्व में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद और अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। (इनपुट: भाषा) 

Latest India News



[ad_2]
‘बिहार में सत्ता हासिल करना तेजस्वी यादव की कुंडली में नहीं’, ललन सिंह ने कसा तंज – India TV Hindi