Jind News: प्रतिभा खोज स्पर्धा में अंजलि को पांचवां स्थान haryanacircle.com

[ad_1]


18जेएनडी16: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 5वां स्थान पर रही अंजलि को सम्मानित करते हुए। संवाद

उचाना। गोरखपुर (फतेहबाद) में आयोजित हुई राज्य स्तरीय शैक्षणिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अशोका विद्या मंदिर स्कूल खटकड़ की छात्रा अंजलि ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालिका सुमन खटकड़ ने बताया कि राज्यस्तरीय शैक्षणिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता न्यू बीजीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर (फतेहबाद) में 29 दिसंबर को हुई। प्रदेशभर के स्कूलों से विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्कूल की छात्रा अंजलि ने 5वां स्थान प्राप्त करके स्कूल, गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल में छात्रा को सम्मानित किया गया। शिक्षाविद सुनील खटकड़ इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Trending Videos

[ad_2]