VIDEO : हिसार में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर मतदान जारी Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के वार्ड नंबर-29 के चुनाव को लेकर आज सुबह 8:00 से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। लोग मतदान के लिए शहर के ठाकुर भार्गव दास स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थी। मतदान के बाद सभी ईवीएम की बूथ पर ही गणना की जाएगी। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में विजेता की घोषणा की जाएगी। यहां पर ही विजेता को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

वार्ड नंबर 29 के लिए के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 5 बूथ टोहाना, भिवानी में बवानीखेड़ा एक, हिसार में एक, हांसी, नारनौंद, उकलाना में एक बूथ बनेगा। हिसार में ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है। करीब सात हजार मतदाता मतदान करेंगे।

वार्ड सदस्य के इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच गई थी। एक जनवरी को वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया गया। उम्मीदवारों को 2 जनवरी तक नामांकन वापस लेने का समय था। दो जनवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए गए थे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर 29 के लिए एसडीएम ज्योति मित्तल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

[ad_2]
VIDEO : हिसार में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर मतदान जारी