{“_id”:”675ddcf0f60e4ff5d5029bb5″,”slug”:”patients-will-get-online-consultation-from-experts-rohtak-news-c-17-roh1020-562272-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञों का ऑनलाइन परामर्श”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
14सीटीके09-पीजीआई में चिकित्सकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय क
प्रदेश के मरीजों को अब ऑनलाइन माध्यम से इलाज प्राप्त हो सकेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय मरीजों को यह सुविधा प्रदान करेगी।
Trending Videos
मरीज को अपने गृह स्थान पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा। इससे मरीज का समय और पैसे दोनों ही बचेंगे। यह बातें पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने कही। वे शनिवार को पीजीआई में संस्थान के चिकित्सकों के लिए चल रही फिजिकल ट्रेनिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कुलपति ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए पीजीआई को इसका केंद्र बनाया गया है। इसलिए अब संस्थान के चिकित्सक आयुष्मान-आरोग्य मंदिर और अन्य सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले मरीजों का टेली कंसल्टेशन से इलाज करेंगे। जल्द यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए यहां पर एनएचएम हरियाणा, सीडीएसी मोहाली व संस्थान की ओर से फैकल्टी के लिए फिजिकल ट्रेनिंग प्रदान कराई गई है। एनएचएम हरियाणा की ओर से इसके लिए सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को करीब दो दर्जन चिकित्सकों को यह प्रशिक्षण दिया गया।
नोडल अधिकारी डाॅ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी शुरुआत में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, नेत्र विभाग, मनोरोग, ईएनटी, चर्म रोग विभाग की ओर से अपनी सेवाएं मरीजों को प्रदान की जाएंगी।
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदान की जाएगी सुविधा
विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल ने बताया कि इससे पहले भी सी-डैक मोहाली ने चिकित्सकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रदान की थी। यहां विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को आज यहां संस्थान में आकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह सुविधा पूरे सप्ताह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन इलाज शुरू होने पर प्रतिदिन दस विभागों के चिकित्सक एक जगह बैठकर ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे।
[ad_2]
Rohtak News: मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञों का ऑनलाइन परामर्श