Rohtak News: अब तक कुल 7314.65 मीट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका उठान Latest Haryana News

[ad_1]

मंडी अटेली। उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने सोमवार को अटेली की अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि जिले में अब तक कुल 13,113.27 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 12,841.39 मीट्रिक टन की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा 2585 रुपये के एमएसपी पर की गई है।

वहीं सरसों की बात करें तो 15,750.70 मीट्रिक टन की कुल आवक में से 15,695.10 मीट्रिक टन सरसों व्यापारियों द्वारा खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि मंडियों में फसल के उठान (लिफ्टिंग) की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है और अब तक कुल 7314.65 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 57 प्रतिशत है।

उपायुक्त ने मंडी में किसानों के लिए दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने गेटपास के बारे में भी गहनता से जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की हिदायतों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी फसल की अदायगी समय पर मिले।

डीएमईओ जगजीत कादियान, चेयरमैन दिनेश जेलदार, वाइस चेयरमैन राधेश्याम गोयल, डीएफएससी सावित्री देवी, डीएम हैफेड प्रवीण भारद्वाज व सचिव दीपक कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

[ad_2]
Rohtak News: अब तक कुल 7314.65 मीट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका उठान