Charkhi Dadri News: खिलाड़ियों व कोच ने लिया नशे के खिलाफ जंग का संकल्प Latest Haryana News

[ad_1]


बलिदान स्टेडियम में नशा के विरुद्ध जंग लड़ने का संकल्प लेते खिलाड़ी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

चरखी दादरी। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को शहर के बलिदान स्टेडियम और रुपाणा बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कोच ने नशा के विरुद्ध जंग लड़ने का संकल्प लिया।

कोच और खिलाड़ियों ने कहा कि एकजुट होकर ही नशे के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। ऐसे में हर वर्ग को इस मुहिम से जुड़ना होगा।

आयोजन के तहत दोनों जगहों पर तकरीबन 50 खिलाड़ियों व कोच ने नशे के विरुद्ध हर स्तर पर जंग लड़ने का संकल्प लिया। वहीं, कोच ने कहा कि नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में खिलाड़ियों को पूरी जानकारी है। वे अपनी सेहत व जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं। वे नशे से कोसों दूर हैं। भविष्य में भी कभी नशा नहीं करेंगे।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: खिलाड़ियों व कोच ने लिया नशे के खिलाफ जंग का संकल्प