{“_id”:”675de4ed3d862b0ce008d944″,”slug”:”six-teams-clashed-on-the-first-day-of-jain-cricket-tournament-ambala-news-c-36-1-ame1006-134416-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: जैन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन छह टीमें भिड़ीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पीकेआर जैन वाटिका में मैच खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद
अंबाला सिटी। श्वेतांबर जैन युवा शक्ति की कराए जा रहे चार दिवसीय जैन क्रिकेट टूर्नामेंट (जेसीटी) की शुरुआत शनिवार को पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में हुई। यह प्रतियोगिता 14 से लेकर 17 दिसंबर तक चलेगी।
Trending Videos
पहले दिन तीन टीमों के मैच हुए। सुबह 10 बजे शुरू होकर तीनों मैच शाम चार बजे तक चला। पहले दिन खतरनाक लौंडे के साथ गाबा फेमस गबरू, गंगा ओम अरुण वारियर्स के साथ वर्धमान चैंपियन और तीसरी टीम आरके चैंपियन के साथ पंचमेरू पलटन्स का क्रिकेट मैच हुआ। पहले मैच में खतरनाक लाैंडे की टीम ने दो विकेट गंवाकर 106 रन बनाए और जीत का परचम लहराया। इधर गाबा फेमस गबरू की टीम ने 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 64 रन ही बनाए।
दूसरे मैच में वर्धमान चैंपियंस और गंगा ओम अरुण वारियर्स की टीम के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वर्धमान चैंपियंस ने छह विकेट गंवाकर जहां 83 रन बनाए तो वहीं दो विकेट के नुकसान पर गंगा ओम अरुण वॉरियर्स टीम ने 84 रन बनाए और जीत हासिल की। इसी प्रकार तीसरे मैच में भी पंचमेरू पलटंस की टीम ने छह विकेट गंवाकर 87 रन बनाए और जीत अपने नाम की। वहीं आरके चैंपियंस ने भी कड़ा मुकाबला करते हुए पांच विकेट गंवाते हुए 83 रन बनाए। प्रतियोगिता में पंचमेरु पलटन्स की टीम से कर्ण जैन, गंगा ओम अरुण वॉरियर्स की टीम से नीतीश जैन और खतरनाक लौंडे की टीम से नवेंदु जैन को मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला।
भाईचारा बढ़ाने के लिए की शुरुआत
श्वेतांबर जैन युवा शक्ति के प्रधान रोहन जैन,चेयरमैन पुनीत जैन ( पुनीत पैकर्स) ने बताया कि उनकी तरफ से पहली बार इस प्रकार के मैच करवाए जा रहे हैं। कुल छह टीमों से 72 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इन मैच का उद्देश्य आपसी भाईचारा बढ़ाना है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार प्वाइंट्स टेबल में टॉप में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेशन मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 17 दिसंबर को करवाया जाएगा।
इस मौके पर सचिव नितिन जैन, कैशियर पुनीत जैन, मैनेजर अंकित जैन, भुवन जैन (उप प्रधान), रजत जैन, अनुभव अग्रवाल और कशिश जैन सदस्य मौजूद रहे।