{“_id”:”675de4aac186a93bf90fa238″,”slug”:”mother-will-present-the-fugitive-of-drug-smuggling-ambala-news-c-36-1-amb1001-134388-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: नशा तस्करी के भगोड़े को मां करेगी पेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला छावनी में सीआईए की गिरफ्त से भागा आरोपी चरस तस्कर। फाइल फोटो
अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस के सीआईए सैल से भागे चरस तस्कर मंडी निवासी नरेंद्र को उसकी मां जीआरपी थाने में पेश करेगी। हिमाचल पुलिस की सख्ती के बाद मां ने जीआरपी से संपर्क किया है। उम्मीद जताई गई है कि सोमवार को भगौड़े बेटे को लेकर मां जीआरपी के समक्ष पेश हो सकती है। जीआरपी से भी मां ने यह वायदे किया था। मां ने इसके लिए जांच एजेंसियों से भी कुछ समय मांगा था।
Trending Videos
मां ने यह सूचना जीआरपी तक पहुंचा दी है, जिससे कि उसके बेटे के साथ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती न की जाए। इस सूचना के मिलने के बाद सीआईए कर्मचारियों की परेशानी भी थोड़ा कम हुई लेकिन उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की तलवार अभी भी लटक रही है। हालांकि अभी डीएसपी हिसार की अध्यक्षता में गठित टीम के पास 12 दिन का समय कार्रवाई के लिए बाकी है। अगर समय अवधि खत्म होने से पहले भगौड़ा वापिस थाने में पहुंच जाता है तो कर्मचारियों को मिलने वाली सजा कुछ कम जरूर हो सकती है।
यह था मामला
मामला 11 नवंबर का है। मुखबिर ने सीआईए को सूचना दी थी कि परिसर में बैठा व्यक्ति चरस बेचने का धंधा करता है जोकि हिमाचल से चरस लेकर गोवा और मुंबई शहरों में सप्लाई करता है। इसके बाद रेलवे परिसर में पहुंंचकर आरोपी नरेंद्र को काबू किया गया। आरोपी की जेब से मिले मोबाइल में रेलवे का एक जरनल टिकट भी मिला था जोकि अंबाला छावनी से मडगांव तक था। जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो एक सफेद पॉलिथिन मे काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ जोकि 400 ग्राम चरस थी। लेकिन 12 नवंबर को कोर्ट में पेश होने से पहले ही आरोपी सीआईए कर्मचारी को चकमा देकर फरार हो गया था और लाख कोशिशों के बाद भी वो पकड़ में नहीं आ रहा था।