Ambala News: लाइट वाला रथ और फ्लोर की मांग अधिक Latest Haryana News

[ad_1]


धुन का अभ्यास करते हुए बैंड मास्टर बलकार सिंह। संवाद

अंबाला सिटी। शादियों के सीजन में इन दिनों बैंडबाजों और डीजे संचालक तीन महीने तक की बुकिंग ले चुके हैं। इन दिनों बैंड में रथ और लाइट वाली छतरी और डीजे में लाइटिंग फ्लोर की अधिक मांग है। जहां डीजे की बुकिंग पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक है।

Trending Videos

बैंड वालों ने अभी से अप्रैल माह तक की बुकिंग ली हुई है। वहीं बग्गी वाले बैंड की कीमत बैंड वालों की संख्या के आधार पर ली जाती है। इन दिनों एक दिन में बैंड वाले दो से तीन शादियां कर रहें हैं। अगर किसी दूसरे शहर की बुकिंग हो तो एक दिन में सिर्फ एक ही शादी होती है।

वाद्य यंत्रों के बढ़े दाम

बैंड संचालक बलकार सिंह ने बताया कि पूरे भारत में मेरठ से आते हैं। सभी वाद्य यंत्र पीतल और स्टील से बने होते हैं। कोरोना के बाद से वाद्य यंत्रों के मूल्यों में तेजी आई है। जो वाद्य यंत्र पहले 25 हजार रुपए का आता था। वह अब 50 हजार रुपए से अधिक का मिलता हैं। इसलिए अब बुकिंग के दाम भी बढ़ गए हैं। सात बैंड वाद्यकों के लिए 9 से 10 हजार रुपए तक लिए जाते हैं। जबकि बग्गी के साथ यह कीमत बढ़कर 15 से 20 हजार रुपए हो जाती है।

पहले से कम हो गया है काम

बैंड संचालक गुरमेज सिंह ने बताया कि अंबाला के बैंड हरियाणा कई पड़ोसी राज्यों में जाते हैं। गुरमेज ने बताया कि शंभु सीमा बंद होने के कारण राजपुरा से आने वाले बुकिंग अब बंद ही हो गई है। इसके साथ ही पंजाब के वे गांव जो अंबाला की सीमा में लगते थे वहां से भी काम आना बंद हो गया है। इसके साथ पंजाब जाने में समय और खर्च भी बढ़ गया है। इस कारण अब पंजाब की बुकिंग लेना ही बंद कर दी है।

धुन का अभ्यास करते हुए बैंड मास्टर बलकार सिंह। संवाद

धुन का अभ्यास करते हुए बैंड मास्टर बलकार सिंह। संवाद

[ad_2]

Source link