[ad_1]
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को है, इससे पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) के मुताबिक पहले चरण में उतरने वाले उम्मीदवार में लगभग हर 4 में से एक पर आपराधिक मामला दर्ज है. इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लगभग हर पांचवां उम्मीदवार करोड़पति है.
ADR की रिपोर्ट के अनुसार, 1475 उम्मीदवारों में से 23 प्रतिशत (345) उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 20 प्रतिशत (294) पर तो गंभीर मामले दर्ज हैं. ह्त्या के प्रयास के मामले 100 से अधिक उम्मीदवारों पर दर्ज हैं. 6 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिनके ऊपर दुष्कर्म के आरोप हैं.
19 उम्मीदवारों पर हत्या से जुड़े मामले
रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि 19 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या से जुड़े मामले हैं. 105 पर हत्या के प्रयास का आरोप है. 98 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके ऊपर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज है. प्रमुख दलों में सबसे ज्यादा मामले बीजेपी उम्मीदवारों के ऊपर है. उनके 152 में से 106 उम्मीदवारों ने इन मामलों की सूचना दी है. टीएमसी के 63, सीपीएम के 43 और कांग्रेस के 39 उम्मीदवार इस लिस्ट में हैं.
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव से पहले EC सख्त! बर्नोल-बोरोलीन का जिक्र कर क्या कहा जानिए
गंभीर आरोपों की बात करें तो बीजेपी के 63 प्रतिशत, सीपीएम के 37 प्रतिशत, टीएमसी के 32 और कांग्रेस के 22 प्रतिशत उम्मीदवारों पर गंभीर आरोप हैं. रिपोर्ट में 66 सीटों को ‘रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र’ बताया गया. ये वो क्षेत्र है, जहाँ 3 या अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
कितने उम्मीदवार करोड़पति?
पहले चरण में 309 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं. सभी की एवरेज संपत्ति 1.34 करोड़ रुपये आंकी गई. पार्टी को देखें तो टीएमसी एवरेज संपत्ति में सबसे आगे है. उनके उम्मीदवारों की एवरेज संपत्ति 5.70 करोड़ रुपये है. 2.57 करोड़ के साथ बीजेपी दूसरे और 2.06 करोड़ रुपये के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टीएमसी के 72 प्रतिशत, भारतीय जनता पार्टी के 47 प्रतिशत, सीपीएम के 24 और कांग्रेस के 33 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है.
सबसे अमीर और सबसे गरीब
टीएमसी के जाकिर हुसैन सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपये से ज्यादा है. सबसे गरीब उम्मीदवार रुबिया बेगम (500 रुपये) है, जिनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. इनमें सुशृता सारेन (700 रुपये) और जशोदा बर्मन भी शामिल हैं.
[ad_2]
19 उम्मीदवारों पर हत्या से जुड़े मामले दर्ज.. जानें पश्चिम बंगाल के फर्स्ट फेज में कितने करोड़पति

