{“_id”:”69e146af2c39df210a0c0bdc”,”slug”:”127-patients-were-examined-in-the-ayush-camp-karnal-news-c-18-knl1018-887149-2026-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: आयुष शिविर में 127 मरीजों की जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:59 AM IST
महिलाओं को हिमोफिलिया रोग की जानकारी देते आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मवीर सिंह। प्रवक्
करनाल। आयुष ग्राम योजना के तहत गांव कालरो के पंचायत भवन में वीरवार को विश्व हीमोफिलिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 127 मरीजों की जांच की गई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह व डॉ. शीतल (एचएमओ) ने हीमोफिलिया रोग की जानकारी दी और मरीजों की निशुल्क जांच की। योग इंस्ट्रक्टर सोनिया और अजय ने उपस्थित लोगों को योग अभ्यास करवाया। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संगीता देवी और होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: आयुष शिविर में 127 मरीजों की जांच