Karnal News: भजन गाकर किया प्रभु का गुणगान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 17 Apr 2026 01:57 AM IST


जैन आराधना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते  पीयूष मुनि महाराज। स्वयं



करनाल। बुधवार को कृष्ण चौदस के अवसर पर भगवान घंटाकर्ण महावीर तीर्थ स्थान इंद्री रोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुनि संयम, मुनि अभिनव, साध्वी जागृति, पुष्पा गाेयल, दीपक जैन, पवन जैन और महेंद्र पाल ने भजन गाकर प्रभु का गुणगान किया और सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए पीयूष मुनि महाराज ने बताया कि भक्ति परमात्मा व दिव्य शक्तियों की कृपा रूपी ऊर्जा पाने का सर्वोत्तम व सबसे उपयोगी माध्यम है। भक्ति निष्काम होने पर ज्यादा फलदायिनी होती है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: भजन गाकर किया प्रभु का गुणगान