Karnal News: आरडीएसएस योजना से तारों से ट्रांसफॉर्मर तक में सुधार Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत व्यापक सुधार कार्य शुरू होने जा रहा है। बिजलीघर से लेकर उपभोक्ता के घर तक पूरी वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाएगा।

बिजली निगम करनाल सर्कल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि सिटी डिवीजन में इस माह के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चयनित कंपनी ने प्रारंभिक स्तर पर फुट सर्वे शुरू कर दिया है। योजना के तहत फोकस ढीली तारों, पुराने खंभों और ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों को दुरुस्त करने पर रहेगा। ।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इसमें स्मार्ट मीटरिंग, लाइन सुधार, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है।

जिले के असंध डिवीजन में इस योजना के तहत पहले ही काम शुरू हो चुका है। यहां करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।



[ad_2]
Karnal News: आरडीएसएस योजना से तारों से ट्रांसफॉर्मर तक में सुधार