{“_id”:”69dfdae4a232082af00a74a8″,”slug”:”self-censored-data-is-reliable-dr-mohit-jind-news-c-199-1-sroh1009-151671-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्वगणना का डेटा विश्वसनीय : डॉ. मोहित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:07 AM IST
15जेएनडी03: राजकीय महाविद्यालय में कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत संस्थान – फोटो : 1
जींद। राजकीय महाविद्यालय में स्वगणना विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में स्वगणना के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना था। मुख्य वक्ता डॉ. मोहित रंगी ने प्रतिभागियों को जनगणना की डिजिटल प्रणाली और ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वगणना से एकत्र किया गया डेटा अधिक सटीक और विश्वसनीय होता है जो देश की योजना निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें और समाज के अन्य लोगों को भी इस डिजिटल प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। संवाद