{“_id”:”69dfdb6d6e19e88be70aa80f”,”slug”:”multipurpose-health-workers-association-mobilized-for-demands-jind-news-c-199-1-sroh1009-151670-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: मांगों को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन लामबंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
15जेएनडी02: बैठक में मौजूद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सदस्य। स्रोत कर्मचारी – फोटो : 1
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 अप्रैल को रोहतक में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। निर्णय 14 अप्रैल को रोहतक के एसकेएस भवन में राज्य प्रधान शर्मिला देवी की अध्यक्षता में लिया गया। एसोसिएशन सम्मेलन से लंबित मांगों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करेगी। पदों की बहाली न्यू नॉर्म के नाम पर समाप्त किए गए पदों को बहाल करना और आबादी और आईपीएचसी मानकों के अनुसार नए पद सृजित करना आदि। इस अवसर पर राज्य महासचिव सहदेव आर्य, उप प्रधान सुदेश देवी, वित्त सचिव धर्मवीर पलवल, पूर्व महासचिव हरिनिवास, प्रेस सचिव संदीप कुंडू, अशोक झज्जर, संदीप गोस्वामी और अजरूद्दीन मौजूद रहे।