[ad_1]
Last Updated:
Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी आई है. मेल में एयरपोर्ट और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी. खालिस्तान समर्थकों की तरफ से यह मेल कई स्कूलों को भेजा गया है. पहले भी इस तरह की मेल कई बार आ चुकी है और पुलिस को कुछ नहीं मिला था.
खालिस्तान समर्थकों की तरफ से एक धमकी भरा मेल भेजा गया है.
चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एयरपोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी आई है. खालिस्तान समर्थकों की तरफ से एक धमकी भरा मेल भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, मेल भेजने वालों ने स्कूल के साथ-साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट और फ्लाइट्स के नाम भी लिखे हैं. धमकी भरी मेल में लिखा गया है कि मसला चंडीगढ़ नूं खालिस्तान बणौन दा है. यानी चंडीगढ़ को खालिस्तान बनाने का मुद्दा है.
इससे पहले, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई. अब तक छह स्कूलों को धमकी भरा मेल आ चुका है, जिसमें सेक्टर 32 का प्राइवेट स्कूल, सेक्टर 41 और सेक्टर 26 का प्राइवेट स्कूल शामिल है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



