[ad_1]
Last Updated:
Haryana Himachal Weather 16 April : हरियाणा में 16 अप्रैल को मौसम साफ और गर्म रहेगा, जबकि 17-18 अप्रैल को आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. तापमान 40°C के करीब पहुंच रहा है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे गर्मी और राहत दोनों का असर देखने को मिलेगा. हिमाचल में आज से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय होगा. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल से दोबारा से सक्रिय होगा
शिमला \ चंडीगढ़. उत्तर भारत में अब गर्मी बढ़ने के आसार हैं. अप्रैल के आधे महीने तक तो बारिश की वजह से पारे में ज्यादा उछाल नहीं आया और मौसम सुहावना बना रहा. लेकिन अब हालात बदलने लगे हैं. जहां हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. वहीं, हरियाणा में अब तेज धूप से पसीने निकलने लगे हैं. हरियाणा में मौसम साफ रहेगा और अब आने वाले दिनों में भारी गर्मी पड़ेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा का मौसम सामान्य रहेगा. 16 अप्रैल को मौसम में ज्यादा उलटफेर नहीं दिखेगा, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा. फिलहाल प्रदेश में गर्मी तेजी पकड़ती जा रही है.
अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है. कुछ दिनों में इसमें करीब 2 डिग्री की वृद्धि हुई है. ज्यादातर जिलों में पारा 36 से 39 डिग्री के बीच पहुंच गया है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. 16 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ और खुश्क होगा. इससे तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
40° पहुंचेगा आज पारा
मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस बदलाव के चलते हरियाणा में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. 16 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 35 से 40°C के आसपास और न्यूनतम 25°C तक रहने की संभावना है. हल्की गर्म हवाएं चल सकती हैं. 18 अप्रैल को मौसम में ठंडा रहेगा. बारिश के आसार हैं. 19 अप्रैल को आसमान साफ होगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. 21 अप्रैल को गर्मी अपने चरम के करीब पहुंचेगी. 22 अप्रैल को मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा.
हिमाचल का आज ये हाल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल से दोबारा से सक्रिय होगा. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. तूफान भी आएगा. 18 और 19 अप्रैल को इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दौरान हिमाचल में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा हो सकती है. मनाली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि पिछले तीन महीने (जनवरी से मार्च) के दौरान उत्तरी गोलार्ध में बर्फ से ढके क्षेत्र का विस्तार सामान्य से थोड़ा नीचे रहा. इसका असर हिमाचल तक देखने को मिला. हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पक्षिम मानसून (जून से सितंबर) 2026 की वर्षा राज्य के अक्षिकांश हिस्सों में सामान्य से कम रहने की संभावना है. लाहौल-स्पीति जिले में सामान्य से अधिक बारिश होगी. चंबा, कन्नौर और हमीरपुर जिले के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश दर्ज की जाएगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
[ad_2]



