एक्टर सलमान खान के PA, आदित्य पंचौली से किया था कांड, 2.30 करोड़ कैश मिला, 4 गिरफ्तार Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्कों के नाम पर ठगी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 2.30 करोड़ नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है. आरोपी ठगी के पैसों से होटल भी बनवा चुके हैं और एक फिल्म का भी निर्माण किया था.

Zoom

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस ने सस्ते दाम पर सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले एक अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी इतने शातिर थे कि वह पहले बड़े एक्सप्रेसवे और हाईवे पर रेकी करते थे जहां से बड़ी गाड़ियां गुजरती थी जैसे ही उन्हें कोई बड़ी गाड़ी नजर आता वैसे ही वह शातिराना तरीके से उन्हें रोक कर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया. सबसे पहले वे कुछ असली सोने और चांदी के सिक्के दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीतते थे. जब पीड़ित को सिक्के असली लगते, तो आरोपी उसे अधिक मात्रा में सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देते.पुलिस ने गुजरात और गुरुग्राम से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 2 करोड़ 30 लाख 5 हजार 700 रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है.

डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि गिरोह के सदस्य गरीब मजदूर का भेष बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. वे खुदाई में सोना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों में लालच पैदा करते और फिर ठगी को अंजाम देकर फरार हो जाते थे.

गिरोह का सरगना प्रभुभाई पिछले 25 वर्षों से इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. ये इतना शातिर ठग है कि इसने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और सलमान खान के पिता के स्टाफ को भी नहीं बख्शा. इतना ही नहीं, वह ठगी के पैसों से होटल खरीद चुका है और “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]