शिमला में चंडीगढ़ के 2 लोगों की मौत: समरहिल में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, देर रात हुआ हादसा – Shimla News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल में बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसपी शिमला गौरव सिंह ने की है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है। इस हादसे में कार ड्राइवर बड़ा सिंह और गुरुमीत सिंह की मौत हो गई। दोनों चंडीगढ़ की मलोया कॉलोनी के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार- बीती रात को समरहिल के MI रूम के पास इनकी कार नंबर CH01CY-1933 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे से पहले पांच लोग सवार थे हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी। बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें तीन लोग चंद सेकेंड पहले ही गाड़ी से उतरे और ड्राइवर और गुरमीत सिंह गाड़ी को पार्क कर रहे थे। इस दौरान इनकी कार खाई में जा गिरी। अपने बच्चों से मिलने आए थे सूचना के अनुसार- गाड़ी में सवार लोगों के बच्चे समरहिल में पढ़ाई करते हैं और वह उनसे मिलने आए थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

[ad_2]
शिमला में चंडीगढ़ के 2 लोगों की मौत: समरहिल में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, देर रात हुआ हादसा – Shimla News