[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि देश की पहली वोट पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ की। बाबा साहेब को हरवाने के लिए उन्होंने अपने दूधिए को टिकट देकर उनके सामने उतारा था। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब की 1952 के चुनाव में 14561 वोटों से हार हुई थी। जबकि उनके 74333 वोट खारिज करवाए गए। जब बाबा साहेब के सामने कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं आया तो नेहरू ने अपने दूधिए नारायण काजोलकर को प्रत्याशी बनाया। पहले चुनाव की हार के बाद भी उनका दिल नहीं भरा तो महाराष्ट्र के भंडारा में हुए उपचुनाव में भी नेहरू ने बाबा साहेब को हरवाने का प्रयास किया। सभी लोगों को इसका बदला हरियाणा के चुनावों में कांग्रेस से लेना है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि 1956 में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। बाबा साहेब को भारत रत्न
वीपी सिंह की सरकार ने दिया था, जो भाजपा के सहयोग से चल रही थी। अटल बिहारी व आडवाणी ने इसके लिए सिफारिश की थी। कांग्रेस ने किया बाबा साहेब के साथ विश्वासघात: सीएम सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित करने काम किया था। कांग्रेस की प्रताड़ना से दुखी होकर उनके मंत्रिमंडल से बाहर होना पड़ा। डा. भीमराम अंबेडकर को उपेक्षा का स्वीकार बनाया है। संविधान सभा तक पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस ने हरसंभव प्रयास किया। कांग्रेस ने कभी उन्हें दिल से स्वीकार नहीं किया। महत्वपूर्ण समितियों से बाहर रखा
कांग्रेस ने उनके द्वारा सुझाए गए एससी आयोग की सिफारिशों को नहीं माना। बाबा साहेब द्वारा लाए गए हिंदू कोड बिल को कांग्रेस ने जानबूझकर लटकाया गया। बार-बार आश्वासन देकर भी उसे लागू नहीं करके कांग्रेस ने उनके साथ विश्वासघात किया। देश का कानून मंत्री होते हुए भी उन्हें महत्वपूर्ण समितियों से बाहर रखा गया।
नाम बाबा का लेकर जो सियासत करते रहे, वही इतिहास के पन्नों में गुनेहगार हैं। आज वो संविधान की किताब अपनी छाती पर लगाकर जगह-जगह घूम रहे हैं। आज वो कहते हैं कि संविधान खतरे में है लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस खतरे में है। राजनीतिक लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है जब सामाजिक लोकतंत्र बनाया जाएगा। वे मनुष्य की पूर्ण स्वतंत्रता के पक्षधर रहे हैं।
[ad_2]
नेहरू ने करवाई थी देश में पहली बार वोट चोरी: कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आरोप- दूधिए को टिकट देकर बाबा साहेब को हरवाया – Panchkula News

