आईआईटियन बाबा के घर में लगा लोगों का तांता, सालों बाद घर में लौटी रौनक, मां खुशी से झूमीं Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

IITian Baba News: हरियाणा के झज्जर के आईआईटी बाबा अभय सिंह ग्रेवाल की शादी के बाद सुभाष नगर स्थित घर में सत्संग और जश्न, मां शीला देवी ने बहू प्रीतिका के साथ उज्ज्वल भविष्य की दुआ की. बाबा लंबे समय के बाद घर गए थे और वहां से अब दोबारा धर्मशाला लौट गए हैं. वहीं, पर पत्नी प्रीतिका के साथ रह रहे हैं.

Zoom

झज्जर में आईआईटिएन बाबा की माता ने अपनी बहू का स्वागत किया.

झज्जर. हरियाणा के झज्जर के चर्चित “आईआईटी बाबा” उर्फ अभय सिंह ग्रेवाल की शादी के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल लगातार बना हुआ है. वर्षों बाद बेटे की शादी के बाद घर लौटने की खुशी में परिवार में उत्सव जैसा माहौल है. इसी खुशी को साझा करने के लिए अभय की मां शीला देवी ने अपने झज्जर स्थित सुभाष नगर आवास पर भव्य सत्संग का आयोजन करवाया, जिसमें शहर और आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

दरअसल, सत्संग के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान से अभय और उनकी पत्नी प्रतीका के उज्जवल भविष्य की कामना की. माहौल इतना उत्साहपूर्ण रहा कि कई महिलाएं भजनों की धुन पर झूमती और नृत्य करती भी नजर आईं. इस दौरान पड़ोस की महिलाएं भी परिवार के साथ खुशियां साझा करती दिखाई दीं.मां शीला देवी के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी—वह हर पल इस आयोजन को एंजॉय करती नजर आईं.

पड़ोसियों ने कहा—घर में फिर लौटी रौनक

पड़ोस की महिलाओं ने कहा कि “सालों बाद इस घर में इतनी बड़ी खुशी आई है. अब ऐसा लग रहा है कि घर में रौनक लौट आई है. भगवान इस परिवार को किसी की नजर न लगे.” पूरे इलाके में इस आयोजन को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला.

महाकुंभ से वायरल होकर चर्चा में आए थे IIT बाबा

गौरतलब है कि “IIT बाबा” उर्फ अभय हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होकर सुर्खियों में आए थे. उनकी सादगी और अलग जीवनशैली ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई थी. झज्जर जिले के सासरोली गांव के रहने वाले अभय का परिवार फिलहाल झज्जर के सुभाष नगर में रहता है.

गांव और शहर दोनों जगह निभाई गईं परंपराएं

शादी के बाद अभय अपने गांव सासरोली भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाया. इसके बाद झज्जर स्थित घर पर लौटकर परिवार ने खुशी में सत्संग का आयोजन किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

लगातार जश्न का माहौल, मां की खुशी का नहीं ठिकाना

बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही घर में लगातार कार्यक्रम और खुशी का माहौल बना हुआ है. मां शीला देवी के लिए यह पल बेहद खास हैं—वह अपने बेटे की शादी के बाद हर रस्म को पूरे उत्साह के साथ निभा रही हैं. गौर रहे कि बाबा ने कनार्टका की युवती प्रीतिका से शादी की थी. दोनों ने धर्मशाला के अंजनघर मंदिर में शादी की थी और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन सात फेरे लेने के बाद 19 फरवरी को धर्मशाला में कोर्ट मैरिज की.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]