मुंबई43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 17 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 84,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयर्स में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.81% ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% ऊपर 49,477 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.22% ऊपर 25,291 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% ऊपर 3,831 पर कारोबार कर रहा है।
- 16 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.62% नीचे 48,114 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.23% ऊपर और S&P 500 0.24% गिरकर बंद हुआ।
KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO कल यानी 16 दिसंबर से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

16 दिसंबर को FII ने ₹2,060 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 16 दिसंबर को FII ने 2,060 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 770 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- दिसंबर में 16 तारीख तक FIIs ने कुल ₹23,455 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹42,839 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 17 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया था।

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/stock-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-17-december-2025-136692182.html

