हरियाणा के नारनौल में गैंगवार: गैंगस्टर चीकू के साथी को लगी गोली, बदमाशों ने जमकर किए हवाई फायर haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल के नसीबपुर के पास बुधवार शाम को दो गैंग आपस में भीड़ गई। इसमें सुरेंद्र उर्फ चीकू के  साथी विक्की डोहर के पांव में गोली लगी है। बदमाशों ने हवाई फायर भी किए हैं। शहर में गैंगवार होने से फिर से नारनौल चर्चा में आ गया है। हाल ही में लंबे समय से शहर में गैंगवार की घटना नहीं हुई थी जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर के पास बुधवार देर शाम गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के साथी विक्की डोहर पर कैम्पर व बाइक सवार होकर युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें विक्की डोहर को कई जगहों पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि विक्की डोहर के एक पांव में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण और सिटी थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे। 

वहीं, विक्की डोहर को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया है।

 

[ad_2]
हरियाणा के नारनौल में गैंगवार: गैंगस्टर चीकू के साथी को लगी गोली, बदमाशों ने जमकर किए हवाई फायर