{“_id”:”6862d80cb00ada9b6f075b33″,”slug”:”the-association-bid-farewell-to-professor-manju-on-her-retirement-rewari-news-c-198-1-rew1001-221874-2025-07-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: प्रोफेसर मंजू को सेवानिवृत होने पर एसोसिएशन ने दी विदाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:01 AM IST
फोटो : 11प्रोफेसर मंजू परूथी के सेवानिवृत होने पर विदाई देेते विवि प्रशासन। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग में 37 वर्षों से कार्यरत प्रोफेसर मंजू परूथी को सेवानिवृत होने पर टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से विदाई दी गई।
इस विदाई कार्यक्रम में प्रोफेसर मंजू के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उनकी बड़ी बहन ललिता मलिक, भाई कपिल, भाभी समृद्धि और छोटी बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विश्वविद्यालय की तरफ से प्रोफेसर मंजू के साथ आए सभी परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय की नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान हनुमंत सिंह ने समस्त नॉन टीचिंग स्टाफ की तरफ से प्रोफेसर मंजू परूथी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रोफेसर मंजू के 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं व उनके मार्गदर्शन में 10 शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शोध छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महावीर बड़क ने किया।
[ad_2]
Rewari News: प्रोफेसर मंजू को सेवानिवृत होने पर एसोसिएशन ने दी विदाई