Rewari News: पुलिस लाइन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST


फोटो : 7पुलिस लाइन परिसर में सफाई करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस


loader



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर सफाई की। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सफाई से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि इससे मनुष्य का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है जो कार्य कुशलता को भी बढ़ाता है, जिससे काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी को श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पुलिसकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज में भी स्वच्छता का संदेश जाएगा।

एसपी ने कहा कि नियमित साफ-सफाई से कार्यस्थल बेहतर होता है और यह अनुशासन एवं जिम्मेदारी का प्रतीक भी बनता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

[ad_2]
Rewari News: पुलिस लाइन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान