{“_id”:”69e13854dd979505170875af”,”slug”:”students-won-several-medals-at-the-taekwondo-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-236873-2026-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: ताईक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते कई पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताईक्वांडो चैंपियनशिप में रेवाड़ी के पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत: कोच
रेवाड़ी। गुरुग्राम स्थित एक निजी स्कूल में 15 अप्रैल को आयोजित हुई एक दिवसीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेशभर से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। छात्र रौनक और तपिश ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इसके अलावा सान्विका विज ने रजत पदक, वंशिका ने कांस्य पदक व प्रणय ने भी रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक ने सभी खिलाड़ियों के परिश्रम की सराहना की।
Trending Videos
[ad_2]
Rewari News: ताईक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते कई पदक