अंबाला की बेटी ने रचा इतिहास,डांस कंपटीशन में लगातार चौथी बार जीता पहला स्थान Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला. कहते हैं, बहुत किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके घर में बेटियां जन्म लेती हैं. और जब वह बेटी पूरे देश में जाकर नाम रोशन करती है, तो न सिर्फ उसके माता-पिता बल्कि पूरे शहर को उस पर गर्व होता है. ऐसा ही गर्व करने वाला काम अंबाला की रहने वाली चिनेशा जैन ने किया है.

चिनेशा ने लगातार चौथी बार महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित तीन दिवसीय सातवीं राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है. भले ही चिनेशा उम्र में छोटी हों, लेकिन उनके काम बहुत बड़े हैं. इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए अंबाला की बेटी ने पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा, अर्ध शास्त्रीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी चिनेशा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

‘नाम में क्या रखा है, आपका तो डांस ही बोलता है’
लोकल 18 से बात करते हुए, चिनेशा जैन ने बताया कि पुरस्कार तो उन्हें तभी मिल गया था जब उनकी परफॉर्मेंस के बाद तीनों जजों ने खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन दिया. साथ ही, रिजल्ट के समय जब पुरस्कार देने के लिए आयोजकों ने उनका नाम पुकारते हुए कहा, “नाम में क्या रखा है, आपका तो डांस ही बोलता है,” तो यह उनके लिए एक और सम्मान का पल था.

सफलता में मां की भी मेहनत
चिनेशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने फोक डांस गुरु अनिल महंत और क्लासिकल नृत्य गुरु अनुराधा को दिया . उन्होने कहा- आज उन्हीं की वजह से ये मुकाम हासिल कर पाई हूं. वहीं, मेरी मम्मी दीप्ति जैन, जो मेरी हिंदी की अध्यापिका भी हैं, का सबसे बड़ा योगदान है. जितनी मेहनत मैं करती हूं, उससे कई गुना ज्यादा मेहनत मेरी मम्मी की होती है. वे साथ न देतीं तो शायद मैं डांस का ‘डी’ भी नहीं सीख पाती.

चिनेशा जैन की नृत्य अध्यापिका अनुराधा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमारा यह कार्यक्रम नांदेड़, महाराष्ट्र में हुआ था, जिसका नाम “सप्तरंग फेस्ट” था. इसमें दो हजार से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था. हमारी टीम ने 6 आइटमों में प्रथम स्थान हासिल किया. इस कार्यक्रम में बहुत से राज्यों के बच्चे आए हुए थे.

Tags: Ambala news, Haryana news, Latest hindi news, Local18

[ad_2]

Source link