Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Wed, 15 Apr 2026 12:23 AM IST


लोहारू रोड पर हादसे के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। 
– फोटो : 1



चरखी दादरी। दादरी के लोहारू रोड पर सोमवार रात को एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


Trending Videos

जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी दीक्षा और पानीपत निवासी आरती दादरी के मेजबान चौक के समीप स्थित एक इंस्टीट्यूट में हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग ले रही हैं। वे यहां पीजी में रहती हैं। सोमवार रात को वे दोनों स्थानीय लोहारू रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं। वहां से निकल कर जब वे स्कूटी पर सवार होकर पीजी की तरफ जाने लगी तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी पाकर डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घायल छात्राओं में से एक को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा एक छात्रा को परिजन पानीपत ले गए। दादरी सिटी थाना पुलिस ने घायल छात्राओं के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल