Bhiwani News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST



loader



कैरू (भिवानी)। कैरू क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्रा से यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के घरों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

Trending Videos

वहीं, बुधवार को छात्रा को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। 19 मई को प्राचार्य को दी गई शिकायत में छात्रा ने दो शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में प्राचार्य ने बीईओ महेंद्र गिल के समक्ष दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। एसएचओ तोशाम महावीर ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
Bhiwani News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज