Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 26 और 27 जुलाई को कराएगा एचटेट Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Wed, 21 May 2025 10:34 PM IST



loader



भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होगी। स्कूली शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। हालांकि एचटेट के लिए पात्रों से पहले ही आवेदन कराए जा चुके हैं। अब परीक्षा केंद्रों के गठन, परीक्षा ड्यूटी और परीक्षा केंद्रों के अंदर सुरक्षा के मानकों को पूरा करने का काम ही किया जाना है।

Trending Videos

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे अर्से से परीक्षार्थी एचटेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके लिए स्कूली शिक्षा निदेशालय की तरफ से पत्र जारी हो चुका है। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को एचटेट की परीक्षाएं तीन लेवल पर कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्रों का गठन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी जरूरी औपचारिकताएं भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। संवाद

[ad_2]
Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 26 और 27 जुलाई को कराएगा एचटेट