Bhiwani News: युवक पर लगाए पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST




बहल। कस्बा निवासी एक युवती ने युवक पर पिछले करीब दो वर्षों से पीछा करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक लगातार उसका पीछा कर रहा है जिससे वह काफी परेशान है। वह उसे बार-बार गालियां देकर अभद्र व्यवहार करता है। युवती के अनुसार 11 अप्रैल को वह खेत की ओर जा रही थी तभी आरोपी युवक बाइक पर आया और उसके साथ अभद्र टिप्पणी कर चला गया। इसके कुछ समय बाद वह दोबारा वापस आया और फिर से उसे परेशान किया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है और उसे जबरन उठाने की कोशिश कर रहा है जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। बहल थाने के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Bhiwani News: युवक पर लगाए पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप