[ad_1]
हरियाणा के अंबाला जिले में युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। युवक ने युवती की रील पर गालियां लिखी। जिससे खफा होकर युवती ने पुलिस चौकी पहुंच आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत सौंपी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिल
.
अंबाला सिटी की डेहा कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह इंस्टाग्राम आईडी पर रील अपलोड करती रहती है। उसकी एक रील पर अनमोल नाम के युवक ने भद्दे और अश्लील कॉमेंट किए। आरोपी युवक द्वारा उसकी रील पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने से उसे ठेस पहुंची है। युवती ने अंबाला सिटी की चौकी नंबर-4 की पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 79 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link


