[ad_1]
Last Updated:
Delhi-Dehradun Expressway Toll Free- अगर आप गाजियाबाद के लोनी या मंडोला विहार में रहते हैं और आपको आफिस या काम के लिए दिल्ली आना पड़ता है तो खुशखबरी है.दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से मंडोला विहार से दिल्ली सफर करने वालों को 30 किमी. तक कोई टोल नहीं देना होगा.
इस तरह बगैर टोल चुकाए हजारों वाहन चालकों को होगा फायदा.
Delhi-Dehradun Expressway Toll News- . दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई है. अगर आप अक्षरधाम से देहरादून की ओर जा रहे हैं, तो शुरुआती करीब 30 किलोमीटर तक आपको कोई टोल नहीं देना पड़ेगा. यह आम लोगों और दिल्ली-एनसीआर के रोजाना आने-जाने वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत है.
एक्सप्रेसवे का यह पहला हिस्सा अक्षरधाम मंदिर (दिल्ली) से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक जाता है. यहां पूरी तरह टोल-फ्री है. यानी पूर्वी दिल्ली और लोनी तक जाने वाले लोग बिना टोल चुकाए हाई-स्पीड सफर का मजा ले सकते हैं. यह खास सुविधा उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो दिल्ली से बागपत, लोनी या आस-पास के इलाकों में रोजाना आते-जाते हैं.
एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं. यहां कोई कर्मचारी नहीं होगा और न ही आपको रुकना पड़ेगा. आपकी गाड़ी जैसे ही टोल प्वाइंट से गुजरेगी. सिस्टम खुद फास्टैग और नंबर प्लेट स्कैन कर लेगा. लोनी के पास वाला पहला टोल सिर्फ एंट्री प्वाइंट है. वहां आपकी गाड़ी की डिटेल दर्ज होगी, लेकिन पैसे नहीं कटेंगे. अगर आप 30 किलोमीटर का सफर पूरा कर लेते हैं और जब आप ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास वाले टोल को पार करेंगे, तभी टोल लगना शुरू होगा और पैसे कट जांएगे. यानी 30 किमी. तक का सफर पूरा फ्री होगा. पूरा सफर 210 किलोमीटर का है और कुल टोल (कार/एसयूवी के लिए) करीब 670-675 रुपये एक तरफा रहने वाला है.
दिल्ली-एनसीआर के लोकल वाहन जो सिर्फ शुरुआती 30 किमी तक इस्तेमाल करेंगे – पूरी तरह फ्री रहेंगे. जो वाहन चालक पूरे रूट पर जा रहे हैं, उन्हें बाद के टोल प्लाजा पर पैसे देने होंगे. यह व्यवस्था दिल्ली के ट्रैफिक को कम करने और लोगों को सुविधा देने के लिए बनाई गई है. इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का समय 6 घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा. अब बिना रुके, हाई-स्पीड शुरुआती सफर फ्री में किया जा सकता है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
[ad_2]


