[ad_1]
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन तथा निर्भय होकर अधिक से अधिक मतदान करें। सभी मतदाता बिना किसी दबाव में अपने विवेक से अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दें। देश के गर्व और लोकतंत्र के पर्व को आनंद के साथ मनाएं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि उनकी एक-एक वोट से ही सरकार बनती है। ऐसे में अपने वोट की अहमियत को समझें और अधिक से अधिक मतदान करें। अगर कोई असामाजिक तत्व मतदाता को डराया या धमकाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दें। संवाद
वोटर सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में जनता ही सर्वोपरि होती है। हर चुनाव में एक-एक वोट का महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है, इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल फोटोयुक्त पहचान पत्र होना मतदान करने का अधिकार नहीं देता, बल्कि मतदान के लिए व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम होना भी जरूरी है। मतदाता सूची के आधार पर ही वोट डालने का अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वे वोटर आईडी के अलावा अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि 12 प्रकार के आईडी दस्तावेज को दिखाकर वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन का लक्ष्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न करवाना है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को समझना होगा कि मतदान करने से हमारे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत होती है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान करें।
[ad_2]



