Rohtak News: 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश होने के आसार Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। जिले में जिले में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीं, लगातार तेज होती धूप आमजन को परेशान करने लगी है। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर व पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। कई लोग तो दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने भी लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के लगभग बराबर ही है।

न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।


फोटो: 19

गर्मी अब तेज हो गई है। दोपहर में घर में रहने की ही कोशिश रहती है। रात को कूलर या पंखा चलाकर सोना शुरू कर दिया है। सर्दियों के कपड़े भी पहनना बंद कर दिया है।

– जगदीश, श्रीनगर कॉलोनी


फोटो:18

तेज धूप अब दोपहर में ज्यादा परेशान करने लगी है। पसीना आने लगा है। रात को पंखा चलाना शुरू कर दिया है। गर्मियों के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

– रमेश निषाद, माता दरवाजा के पास

18-रमेश निषाद, माता दरवाजा के पास– फोटो : Archive

[ad_2]
Rohtak News: 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश होने के आसार