[ad_1]
रोहतक के गांव रिठाल में संगीत समारोह से वापस लौटी महिला की उसके जेठ ने हत्या कर दी। मृतका 39 साल की प्रवेश है, जिसका पति सुखबीर उर्फ बबलू अपनी मां का उपचार कराने के लिए पीजीआई गया हुआ था। सदर पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रिठाल गांव निवासी प्रवेश को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। उसके हाथ, पैर व कूल्हे पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। उपचार के दौरान रात दो बजे प्रवेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रवेश पड़ोस में शादी समारोह के दौरान संगीत कार्यक्रम में गई हुई थी। उनके पति पीजीआई में मां का उपचार कराने गए हुए थे। तीनों बच्चे सोए हुए थे, केवल बुजुर्ग जाग रहे थे।
आरोप है कि प्रवेश घर लौटी तो उसका 50 साल का जेठ जसबीर उसके संगीत समारोह में जाने से नाराज बैठा था। इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इसी दाैरान ताव में आकर आरोपी ने तेजधार हथियार से वार करके महिला को घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य जाग गए। उन्होंने घायल प्रवेश को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव में पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। आरोपी जेठ जसबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – गुलाब सिंह, डीएसपी
[ad_2]
Rohtak: महिला को जेठ ने तेजधार हथियार से काटा, पति व सास गए हुए थे पीजीआई; लेडीज संगीत में जाने पर था विवाद



