Rohtak News: मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो स्कूल में सम्मानित करते हुए



सांपला। रविवार को अक्षय तृतीया पर हसनगढ़ दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के समारोह में दसवीं कक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा दिल्ली पुलिस आयुक्त विजय सिंह व विजय वोरा रहे। उन्होंने खेल ग्राउंड का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों को कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन और सकारात्मक सोच व्यक्ति को जीवन में सफलता के सीढ़ी पर ले जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों के लिए भी प्रेरित किया। प्राचार्य मीनाक्षी दहिया ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। मंच का संचालन सोनाली सिंह ने किया।


[ad_2]
Rohtak News: मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित