[ad_1]
रोहतक। अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार चिड़ी गांव का युवक हिमांशु उर्फ भांजा अपनी बहन-बहनोई की हत्या करना चाहता है क्योंकि वह दो साल पहले बहन के प्रेम विवाह किए जाने से नाराज है। इसके लिए वह यूपी के बागपत के पास से अवैध हथियार खरीदकर लाया था। आरोपी ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान इस बात का खुलासा किया है। अब मंगलवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
[ad_2]
Rohtak News: बहन-बहनोई की हत्या करना चाहता था हिमांशु, बागपत से खरीदा हथियार




