[ad_1]
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी सहने के लिए लोगों को तैयार रहने की सलाह दी है। 24 अप्रैल तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। हालांकि इस महीने के आखिरी तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस समय रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रोहतक में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा था। महेंद्रगढ़ में 25.7 डिग्री और अंबाला में 24.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया कि जो क्रमशः सामान्य से 5.8 डिग्री और 4.4 डिग्री ज्यादा थे। महेंद्रगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। रोहतक में 41.6, भिवानी में 40.5 और हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है।
[ad_2]
हरियाणा में येलो अलर्ट जारी: अगले 5 दिन गर्मी व लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार, पारा 44 डिग्री पहुंचने के आसार



