{“_id”:”678bf58f9c56ec007f0ab204″,”slug”:”223-lakh-fraud-by-given-work-from-home-rewari-news-c-198-1-fth1001-214117-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.23 लाख ऐंठे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:10 AM IST
धारूहेड़ा। कस्बे में एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर शातिरों ने 2.23 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के भैणी अमीरपुर हाल, धारूहेड़ा निवासी अमरजीत ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था। उसे वर्क फ्रॉम होम कर पैसे कमाने के बारे में बताया गया था, जिसकी बातों में आकर पीड़ित ने पहले चरण में 100 रुपये जमा किए। इसके बदले में उसे 230 रुपये वापस मिले। पीड़ित ने कई बार और अधिक पैसे भेजे, लेकिन, अधिक पैसे भेजने के बाद वापस नहीं मिले। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.23 लाख ऐंठे