Rewari News: लिलोढ़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

कोसली। खंड नाहड़ के गांव लिलोढ़ से गुरुग्राम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग के बाद यह सुविधा शुरू की गई है जिससे अब यात्रियों को सीधा सफर करने में आसानी होगी। यह बस सुबह 6 बजे गांव लिलोढ़ से रवाना होकर सुथाना, कोसली, मलोश्यावास, बेरहमपुर और पटौदी होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस शाम 3:45 बजे गुरुग्राम से चलेगी और निर्धारित रूट से होते हुए लगभग शाम 6 बजे लिलोढ़ पहुंचेगी। सीधी बस सेवा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। रामचंद्र दहिया, सरंपच श्यालू राम, कृष्णा चंद, जगपाल, सत्यप्रकाश व दयाकिशन समेत अन्य लोगों का बस सेवा संचालन में सहयोग रहा।

Trending Videos

[ad_2]
Rewari News: लिलोढ़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू