Rewari News: पीपीई किट पहनकर सड़कों पर भीख मांगने उतरे एनएचएम कर्मी Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो: 21रेवाड़ी। शहर में पीपीई किट पहनकर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। संवाद

रेवाड़ी। राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारी कटोरा लेकर व पीपीई किट पहनकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से यहां भीख मांगी। इससे पूर्व सभी कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। यहां सिविल सर्जन ने कर्मचारियों के कटोरे में पैसे दिए।

Trending Videos

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीख से इकट्ठा हुए रुपयों को वे सरकार की नींद खोलने के लिए सरकार को भेजेंगे। क्योंकि सरकार कहती है कि उनके पास पैसा नहीं है। इसलिए भीख में मांगकर एकत्रित हुए पैसे को सरकार को देने फैसला लिया है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान विशाल धनखड़ ने कहा कि वे पिछले 19 दिनों से लगातर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 1997 से एनएचएम कर्मचारी लगातार 27 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में सेवाएं दे रहे हैं।

एनएचएम कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारियों का दैनिक वेतन मनरेगा के तहत मिलने वाली दैनिक मजदूरी से भी कम है, जो वर्ष 2024-25 मे 363 रुपए प्रतिदिन है, जबकि एक एनएचएम कर्मचारी को शुरुआत मे 5 वर्षों के लाए आज भी मात्र 7580 रुपए प्रतिमाह (लगभग 252 रुपये प्रतिदिन) मिलते हैं। 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की भर्ती स्थानीय स्तर पर हरियाणा सरकार के रोजगार नियमानुसार हुई थी। इसमें हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी गई थी। एनएचएम कर्मचारी हरियाणा प्रदेश के आमजन की स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि फंड की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारियों ने भीख मांगी। एकत्र राशि को हरियाणा सरकार के खजाने में जमा करने का निश्चय किया है, ताकि हरियाणा सरकार के खजाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ की भरपाई की जा सके।

[ad_2]
Rewari News: पीपीई किट पहनकर सड़कों पर भीख मांगने उतरे एनएचएम कर्मी