Rewari News: धारूहेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा Latest Haryana News

[ad_1]


रेवाड़ी। धारूहेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा हुए। स्रोत : पीआरओ

Trending Videos



धारूहेड़ा। पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल राजेंद्र कुमार की देखरेख में सभी अधिकारी व कर्मचारी सहित जिला पुलिस के अन्य जवानों ने धारूहेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कार्यालय पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाड़ी कार्यालय खरखड़ा (धारूहेड़ा) से आरंभ होकर बस स्टैंड धारूहेड़ा, भगतसिंह चौक, आंबेडकर पार्क से होते हुए वापस पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाड़ी कार्यालय खरखड़ा पर समाप्त हुई।

Trending Videos

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में हर परिवार को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराकर इस महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। इससे नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है और नागरिकों में अपने आप को देश सेवा में समर्पित करके वतन की उन्नति तथा तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरणा मिलती है।

[ad_2]
Rewari News: धारूहेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा