Rewari News: आईजीयू ने निकाली हर घर तिरंगा रैली Latest Haryana News

[ad_1]


रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाते प्रो. जय प्रकाश यादव। स्रोत : विवि

Trending Videos



रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के गीतों के साथ सभी स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि हम सभी को यह आजादी के पावन महोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाना है।

Trending Videos

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर करण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कराए गए हैं। इसके तहत इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, डॉ. महावीर बड़क, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित कुमार, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. रीना हुड्डा शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

[ad_2]
Rewari News: आईजीयू ने निकाली हर घर तिरंगा रैली