[ad_1]
{“_id”:”676c7b3161e891e18c032d3e”,”slug”:”fear-of-accident-due-to-transformer-kept-in-open-rewari-news-c-198-1-rew1001-213223-2024-12-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का डर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो: 26रेवाड़ी। मुख्य डाकघर के बाहर बिना जाली के रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में जगह-जगह बिना जाली के खुले में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इनसे करंट लगने का खतरा बना रहता है। जिले में 90 प्रतिशत ऐसे ट्रांसफार्मर हैं, जिनके चारों तरफ जाली नहीं लगाई गई है।
शहर की कई प्रमुख सड़कों पर खतरनाक और असुरक्षित तरीके से बिजली के ट्रांसफॉर्मर रखे गए हैं जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। चौराहों, गलियों के नुक्कड़ और मोहल्लों में लगाए गए ट्रांसफार्मर के चारों ओर न तो जाली लगाई गई है न ही फ्यूज पॉइंट की ऊंचाई निर्धारित मापदंड के अनुसार है। इसके कारण बाइक सवार या पैदल चलने वाले व्यक्ति का सिर भी फ्यूज पॉइंट से टकराने का खतरा बना रहता है। शहर के कई सार्वजनिक स्थानों व मुख्य मार्ग के किनारे ट्रांसफॉर्मर बिना जाली के रखे गए हैं। इस खबर को लेकर निगम के एसई मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर फोन काट दिया।
जिले में 15000 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर के लगे हुए हैं। इनमें काफी ट्रांसफार्मर फाउंडेशन बनाकर रखे गए हैं तो अधिकांश ट्रांसफार्मर बिजली के खंभों पर रखे हुए हैं। बिना जाली के इन ट्रांसफार्मरों के नजदीक से गुजरने पर करंट लगने का खतरा बना रहता है। शहर के मोहल्लों को संकरी गलियों में लगे यह ट्रांसफार्मर ज्यादा खतरनाक हैं। इन ट्रांसफार्मरों से करंट लगने से गोवंश की मौत के मामले हर साल आते रहते हैं। शहर में लगे ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा जाली लगाने की जरूरत है।
ट्रांसफार्मरों के पास डाला जा रहा कचरा
शहर में अधिकतर ट्रांसफार्मर ठीक जगह नहीं लगे हुए हैं। कई मोहल्लों व कॉलोनियों में जहां जगह मिली वहीं ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। कई स्थान ऐसे हैं जहां ट्रांसफार्मर के ऊपर जाली लगाने की जगह भी नहीं है। शहर में काफी ट्रांसफार्मरों के पास कचरा डाला जा रहा है, जिससे गोवंश के कचरे में मुंह मारने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। शहर के सरकुलर रोड पर हर समय यातायात रहता है। ऐसे में कई ट्रांसफार्मर लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते है। धारूहेड़ा चुंगी, डाकघर के पास, आंबेडकर चौक के पास, अनाजमंडी, बस स्टैंड के पास, रेलवे चौक के पास लगे ट्रांसफार्मरों पर जाली लगाने की जरूरत है।
पुरानी व लटकती बिजली लाइन से भी परेशानी
जिले में कई स्थानों पर बिजली की पुरानी लाइन लटकी हुई है। सर्दी के सीजन में कोहरा पड़ने पर अक्सर पुरानी लाइन में फॉल्ट होती रहती हैं। रात के समय फॉल्ट होने वाली लाइनों को अमले दिन ही ठीक किया जाता है। सब स्टेशनों के अधीन आने वाले कस्बों और गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को लाइनों में आने वाले फॉल्ट से अनावश्यक कटों का सामना करना पड़ता है। पुरानी लाइनों को भी बदलने की जरूरत है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
[ad_2]
Rewari News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का डर



