Mahendragarh-Narnaul News: सैनिक स्कूल में सदनों के बीच हुआ आकर्षक मार्चपास्ट व ड्रिल का प्रदर्शन haryanacircle.com

[ad_1]

कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय मार्च-पास्ट व ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के सभी छह वरिष्ठ, अधीनस्थ सदनों व गर्ल्स कैडेट्स की मार्च-पास्ट टुकड़ियों ने भाग लिया जिसकी सलामी प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने ली।

प्रतियोगिता में उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जयसिंह राठौड़, उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान की भी उपस्थित रहे। प्रदर्शन के मुख्य तत्वों तालमेल, सटीकता, फॉर्मेशन, कमांड का पालन के आधार पर थर्ड ऑफिसर गौरव उपाध्याय, एएनओ, हवलदार वसीम, हवलदार लतीफ भट्ट निर्णायक मंडल में रहे।

पायलट ड्रिल में प्रथम कटारी, द्वितीय मानेकशा व तृतीय अर्जन सदन रहा। वहीं टेबल ड्रिल विजेता सुब्रोतो, कटारी व मानेकशा सदन रहे। अंतरसदनीय मार्च-पास्ट का विजेता अर्जन सदन को घोषित किया गया। कटारी द्वितीय व करिअप्पा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य ने विजेता सदन को ट्रॉफी प्रदान की व कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिक, प्रशासनिक, एनसीसी व एपीटीसी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सैनिक स्कूल में सदनों के बीच हुआ आकर्षक मार्चपास्ट व ड्रिल का प्रदर्शन