{“_id”:”69dd2ea418174bb11a06dc9e”,”slug”:”parents-sensitized-about-nutrition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-138494-2026-04-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: पोषण के प्रति अभिभावकों को किया जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो 14पोषण के बारे में जागरूक करती सुपरवाइजर सुनीता यादव। विभाग
नांगल चौधरी।
Trending Videos
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को गांव मोहनपुर में पोषण माह के तहत पोषण स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास और पोषण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा। मेले में बच्चों के शारीरिक और मानसिक कौशल को परखने के लिए स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन डेस्क पर बच्चों के नामांकन और उनके स्वास्थ्य जांच के साथ हुई। सर्कल सुपरवाइजर ने बच्चों के लिए भाषा, बौद्धिक, शारीरिक और गणितीय विकास से जुड़ी विभिन्न रोचक गतिविधियां आयोजित करवाईं। सुपरवाइजर सुनीता यादव ने कहा कि ऐसे मेलों से बच्चे स्कूली शिक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। कार्यक्रम में फीडबैक स्टॉल के माध्यम से अभिभावकों के सुझाव भी लिए गए। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: पोषण के प्रति अभिभावकों को किया जागरूक