[ad_1]
नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अधिकांश अधिकारी अपनी सीटों से नदारद मिले जिससे विधायक ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। विधायक ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना है और वे इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस घटनाक्रम के बाद नगरपालिका कर्मचारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनप्रतिनिधि समय-समय पर निगरानी करते रहें तो सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों में सुधार संभव है।
नपा सचिव ने बताया कि कार्यालय में नौ कर्मचारी एचकेआरएन के लगे हुए हैं जिसमें एक चौकीदार और चपरासी है। वहीं चार कर्मचारी स्थायी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को तीन कर्मचारी छुट्टी पर थे जबकि तीन कर्मचारी फील्ड में गए हुए थे। वहीं दो कर्मचारी कार्यालय के काम से नारनौल गए हुए थे। बाकी का स्टाफ कार्यालय में मौजूद था।
उन्होंने बताया कि वह स्वयं भोजन करने गए थे लेकिन जैसे ही विधायक के कार्यालय पहुंचने की सूचना मिली तो तुरंत कार्यालय लौटे लेकिन तब तक विधायक वहां से जा चुकी थीं।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका में सीटों से नदारद मिले अधिकारी, विधायक ने बताई लापरवाही




