{“_id”:”69e51988613ccb43260bf754″,”slug”:”morning-procession-taken-out-on-parashurama-jayanti-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138816-2026-04-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: परशुराम जयंती से निकाली प्रभात फेरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो नंबर-21भगवान परशुराम जयंती पर प्रभात फेरी निकालते विप्र समाज के लोग। संवाद
नारनौल। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार सुबह गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला फ्रांसखाना स्थित शांडिल्य मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों बजाजा बाजार, चांदुवाड़ा, पुरानी कचहरी, सराय और अन्य क्षेत्रों से होती हुई सभा परिसर में संपन्न हुई। राकेश मेहता ने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन का समापन कार्यक्रम था। प्रभात फेरी में विप्र समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: परशुराम जयंती से निकाली प्रभात फेरी