Mahendragarh-Narnaul News: हवन यज्ञ के साथ मनाई परशुराम जयंती haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो 15 भगवान परशुराम मंदिर सिहमा में हवन में आहुति डालते लोग।स्रोत:प्रवक्ता



नारनौल। सिहमा गांव में भगवान परशुराम जयंती पर शिव परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट हेमंत भारद्वाज ने बताया कि यह पर्व वर्षों से सामाजिक सौहार्द के रूप में मनाया जाता है। बाबा भैरुनाथ आश्रम खोल के महंत लालनाथ जी महाराज मुख्य अतिथि रहे। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ 36 बिरादरी के लोगों से यज्ञ में आहुति दिलवाई। इस मौके पर ब्राह्मण सभा सतनाली के प्रधान शिव कुमार शास्त्री, रतनलाल मिश्रा, शौरभ सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे। संवाद


[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हवन यज्ञ के साथ मनाई परशुराम जयंती